बिहार के टोल पर अब ऑटोमैटिक ई-डिटेक्शन सिस्टम, बीमा और फिटनेस प्रमाण पत्र न होने पर होगा नोटिस
बिहार में टोल से गुजरने वाले वाहन मालिकों के लिए चेतावनी जारी है। राज्य के 32 टोल प्लाजा पर अब स्वचालित ई-डिटेक्शन सिस्टम (Automatic E-Detection System) गाड़ियों पर निगरानी रख रहा है। सिर्फ पिछले एक महीने में ही विभाग ने 6 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है।