ग्राम पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाईट अधिष्ठापन का लक्ष्य ससमय प्राप्त करें एजेंसियां- सचिव
फॉल्टी सोलर स्ट्रीट लाईट्स की रिपोर्ट नियमित रूप से एजेंसियों को प्रतिवेदित की जाती है, उन्हें निर्धारित समयसीमा के अंदर बदलना भी एजेंसियों की जिम्मेदारी श्री मनोज कुमार, सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना की प्रगति हेतु ब्रेडा (Bihar Renewable Energy Development Agency) के मुख्य अभियंता, केंद्रीकृत अनुश्रवण प्रणाली (CMS) का संचालन कर रही एजेंसी Amnex Infotechnologies Pvt. Limited एवं सोलर स्ट्रीट लाईट अधिष्ठापन का कार्य कर रही एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।