Deregulation और Compliance Reduction पर बिहार–त्रिपुरा के बीच उच्चस्तरीय बैठक, ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर हुआ मंथन
बिहार सरकार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में बुधवार को त्रिपुरा सरकार के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ‘Deregulation एवं Compliance Reduction’ विषय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य दोनों राज्यों के बीच प्रशासनिक सुधारों, सरल नीतिगत प्रक्रियाओं और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से जुड़े सफल अनुभवों को साझा करना रहा।