मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो परियोजना में तेजी लाने के दिए निर्देश, 2 जुलाई को मलाहीपकड़ी तक विस्तारित मार्ग का होगा लोकार्पण
NEWS PR डेस्क: पटना, 30 जून 2026। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना के निर्माण में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा और कार्यों में तेजी लाकर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।