बिहार में शीतलहर का कहर, 23 जिलों में अलर्ट; कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त।
बिहार में लगातार बढ़ रही शीतलहर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और सर्द हवाओं के कारण कनकनी में लगातार इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग ने स्थिति को गंभीर बताते हुए राज्य के 23 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार भी बेहद कम बताए जा रहे हैं।