बाढ़ से पहले अलर्ट मोड में जल संसाधन विभाग, बाढ़ सुरक्षा एवं कटावरोधी कार्यों का सचिव ने किया निरीक्षण
NEWS PR डेस्क: पटना, 08 जुलाई। मानसून के बीच संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर जल संसाधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को सारण और वैशाली जिले के बाढ़ सुरक्षा एवं कटावरोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की।