पितृपक्ष मेला में राष्ट्रपति मुर्मू और मुकेश अंबानी के आने की चर्चा, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के गयाजी में चल रहे विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला इस बार बेहद खास हो सकता है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ पितरों का तर्पण और पिंडदान करने के लिए यहां पहुंच सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 19 सितंबर को अंबानी परिवार और 20 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गयाजी आ सकती हैं। यहां वे विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ पिंडदान की परंपरा निभाएंगी। हालांकि, अब तक इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रशासन की तैयारी तेज
डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन की सूचना मिली है, लेकिन आधिकारिक जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मंदिर प्रबंधन की प्रतिक्रिया
विष्णुपद मंदिर प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू बिट्टल ने भी साफ किया कि उन्हें कोई औपचारिक पत्राचार नहीं मिला है, लेकिन राष्ट्रपति और अंबानी परिवार के आने की चर्चा जरूर है। उन्होंने कहा कि इससे गयाजी और पितृपक्ष मेले की ख्याति और भी बढ़ेगी।

फल्गु नदी में पिंड अर्पण की संभावना
जानकारी यह भी है कि राष्ट्रपति मुर्मू पिंडदान करने के बाद देवघाट जाएंगी और फल्गु नदी में पिंड अर्पण करेंगी। वहीं, अंबानी परिवार भी परंपरागत तरीके से अपने पितरों के श्राद्धकर्म करेंगे।

श्रद्धालुओं में उत्साह
हालांकि पुष्टि बाकी है, लेकिन इन वीवीआईपी मेहमानों के आने की खबर से गयाजी का मेला और भी चर्चाओं में है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है, अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अगले दो दिनों में यह चर्चा हकीकत बनती है या नहीं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article