बिहार में बढ़ेगा तापमान,अगले दो दिनों में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी, लू से फिलहाल राहत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, राज्य में तापमान अगले दो दिनों में तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। इस साल अप्रैल और मई में गर्मी अपने चरम पर पहुंचने की संभावना है। हालांकि, फिलहाल भीषण गर्मी या लू चलने की आशंका नहीं है।

तापमान में लगातार बढ़ोतरी- मंगलवार को बक्सर में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जहां पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं, पिछले 24 घंटों में खगड़िया का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री बढ़कर 28.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। पूरे बिहार में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा, जबकि कई जिलों में यह 35 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना सहित कई जिलों में सामान्य से अधिक तापमान-

आईएमडी पटना के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री, कटिहार का 20 डिग्री, बेगूसराय का 26.5 डिग्री, भागलपुर का 20 डिग्री और भोजपुर का 22.1 डिग्री रहा। खगड़िया में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से बढ़कर 28.1 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, कुछ जिलों में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई है।मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article