दो अलग-अलग थानों के मामले में शराब तस्करी मामले को लेकर आरोपियों को उत्पाद कोर्ट ने सुनाया सजा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – भागलपुर उत्पाद कोट टू की अदालत में आज शराब तस्करी से जुड़े दो अलग अलग मामले में दो आरोपियों को सजा सुनाई गई पहला मामला सबौर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से 16 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद किया गया था जिस मामले में कोर्ट ने आज आरोपी को 5 साल की सजा सुनाई साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया वहीं दूसरा मामला नवगछिया थाना क्षेत्र का है जहां मदन अहिल्या कॉलेज के पास एक व्यक्ति के पास से पुलिस ने 180 ml के तीन बोतल को बरामद किया था.

इस मामले में भी कोर्ट ने आरोपी को 5 साल की सजा सुनाई है साथ ही ₹100000 का आर्थिक दंड भी लगाया है वही नहीं देने पर दोनों अभियुक्तों को तीन माह की अतिरिक्त सजा सुनाई है मामले को लेकर विशेष लोक अभियोजक भोला कुमार मंडल ने बताया की दोनों अभियुक्तों को शराब मामले में पांच पांच वर्ष की सश्रम कारावास और एक एक लाख रुपए का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जुर्माना की राशि नहीं देने पर तीन तीन माह की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article