भयंकर बाढ़ का पानी और तेज बहाव नहीं झेल पाया बिहार के इस जिले में बना यह पुल,हुआ ध्वस्त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK:- बिहार में लगातार ध्वस्त हो रहा पूल ।ताजा मामला में मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार पंचायत और गोगरी के बीच गंडक नदी के बिच निचला एक धार पे बना हुआ जिसे बिचली पूल भी कहते है इस भयंकर बाढ़ का पानी का तेज बहाव नही झेल पाया और पूरी तरह ध्वस्त हो गया । जिससे कई पंचायत के लोगों का सीधा संपर्क गोगरी से पूरी तरह भंग हो गया ग्रामीणों की माने तो बाढ़ के पानी में इस रास्ते में पड़ने वाले अन्य पूल की भी स्थिति काफी दयनीय हो गई है।

बाढ़ का पानी उतरने के बाद ही पता चल पाएगा की एक पूल तो ध्वस्त हो गया अन्य पुलों की क्या स्थिति की वे भी ध्वस्त हो गए। वहीं मुखिया प्रतिनिधि ने बताया की गोगरी जाने के रास्ता में पड़ने वाला पूल ध्वस्त हो गया। जिससे 80 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित हो गई है। यह पूल कल ही ध्वस्त हुआ था पर आज पानी उतरने के बाद उसकी वास्तविक स्थिति पता चला । की पूल पूरा का पूरा ध्वस्त हो गया है। साथ ही यह भी पता चला की यह पूल का निर्माण 10 साल पहले हुआ था । अब पानी उतरने के बाद ही जिला प्रशासन टीम भेज जांच करवा पाएगी की पूल क्यों ध्वस्त हुआ ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article