बिहार को छोटा बताना कांग्रेस की पुरानी मानसिकता’ — खड़गे के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा का पलटवार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना:
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बिहार को “छोटा-मोटा राज्य” बताए जाने के बाद सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले चिराग पासवान ने इस बयान को बिहार का अपमान बताया था और अब रालोसोपा प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

‘यह कांग्रेस की सदियों पुरानी मानसिकता है’

पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि,
“कांग्रेस की ये वही पुरानी सोच है, जो आज भी बिहार और बिहारियों को कमतर समझती है।”
उन्होंने कहा कि बिहार ने देश को बनाने वाले नेता, अफसर और वैज्ञानिक दिए हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता अब भी राज्य को हल्के में लेते हैं, जो बेहद अपमानजनक और अस्वीकार्य है।

‘बिहार के लोग अब चुप नहीं बैठेंगे’

उपेंद्र कुशवाहा ने चेतावनी देते हुए कहा कि,
“आज का बिहार पुराना नहीं रहा। अब इस तरह की बातों को यहां के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
उन्होंने कहा कि इस बयान का असर आने वाले चुनावों में साफ तौर पर देखने को मिलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना

तेजस्वी यादव द्वारा 17 महीने की सरकार और कुशवाहा समाज को लेकर दिए गए बयान पर भी कुशवाहा ने पलटवार किया।
तेजस्वी के “कुशवाहा समाज एक कदम चलेगा तो हम चार कदम चलेंगे” बयान पर उन्होंने कहा:
“जो पार्टी सिर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबी हो, उस पर भला जनता कैसे भरोसा करेगी?”

‘बयानबाज़ी से नहीं मिलेगा विश्वास’

कुशवाहा ने साफ कहा कि केवल बातों से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता। बिहार की जनता अब जानती है कि कौन काम करता है और कौन केवल घोषणाओं और वादों में माहिर है।

नागरिकता सवाल पर नहीं दी प्रतिक्रिया

जब पत्रकारों ने उनसे चुनाव आयोग द्वारा नागरिकता से जुड़े सवाल पर राय मांगी, तो उन्होंने कहा,
“हमने उस बात को देखा नहीं है, इसलिए इस पर कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article