NEWS PR डेस्क:NEWS PR डेस्क। बिहार में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग उन वाहनों पर कार्रवाई कर रहा है, जिनके मालिक लंबे समय से ई-चालान का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है, और सड़क पर पाए जाने पर उन्हें जब्त भी किया जा सकता है।

परिवहन विभाग के अनुसार, राज्यभर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़े दो लाख से अधिक ई-चालान अब तक लंबित हैं। कई वाहन मालिकों को बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद उन्होंने जुर्माना राशि जमा नहीं की है। ऐसे मामलों में अब विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। पटना में अब तक करीब 35 हजार वाहनों की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) ब्लैकलिस्ट की जा चुकी है। इन वाहनों की सूची ट्रैफिक पुलिस को भी उपलब्ध करा दी गई है। विभागीय निर्देश के अनुसार, यदि इनमें से कोई वाहन सड़क पर चलता हुआ पाया जाता है तो उसे जब्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।
पटना में 35 हजार वाहन ब्लैकलिस्ट
परिवहन विभाग के अनुसार, अकेले पटना जिले में अब तक करीब 35 हजार वाहनों की RC ब्लैकलिस्ट की जा चुकी है। इन वाहनों की सूची ट्रैफिक पुलिस को भी भेज दी गई है, ताकि सड़क पर पाए जाने पर कार्रवाई की जा सके। इनमें से करीब 29 हजार दोपहिया वाहन शामिल हैं, जिन पर हेलमेट न पहनने, गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा हेलमेट न पहनने जैसे मामलों में ई-चालान जारी किए गए थे।
एक लाख और वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी
परिवहन विभाग अब राज्यभर में करीब एक लाख और वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए जिलावार सूची तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही संबंधित जिलों को भेजा जाएगा ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
विभाग के अनुसार, कई वाहन मालिकों ने पिछले 7 से 8 वर्षों तक ई-चालान का भुगतान नहीं किया है। कुछ वाहनों पर पांच या उससे अधिक चालान लंबित हैं। ऐसे मामलों में पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन भुगतान नहीं होने पर अब रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई शुरू की गई है।
35 हजार वाहनों में लगभग 29 हजार दोपहिया वाहन शामिल
पटना जिले में अब तक ब्लैकलिस्ट किए गए करीब 35 हजार वाहनों में लगभग 29 हजार दोपहिया वाहन शामिल हैं। इन पर हेलमेट न पहनने, गलत दिशा में वाहन चलाने, पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा हेलमेट न पहनने, ओवरस्पीडिंग और अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले दर्ज हैं।
