TRE-4 आंदोलन: डाकबंगला पर पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार, शैम्पू लगाकर नहाते दिखे छात्र

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क :BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन मंगलवार को और उग्र हो गया। गर्दनीबाग में चल रहा प्रदर्शन अब सीएम हाउस घेराव की कोशिश तक पहुंच गया। बड़ी संख्या में छात्र मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े, जिन्हें रोकने के लिए जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

छात्र TRE-4 में PT-Mains की व्यवस्था, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल नीति समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और डाकबंगला तक पहुंच गए।
डाकबंगला पर पुलिस से धक्का-मुक्की
डाकबंगला पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक छात्र का सिर फट गया और एक छात्रा के बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई है।
छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जेपी गोलंबर पर CRPF जवानों की भी तैनाती की गई थी।
CM सम्राट चौधरी ने X पर क्या कहा?
वहीं दूसरी ओर छात्रों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी जाएगी।

Share This Article