गया शेरघाटी थाना क्षेत्र के चापी इलाके में बाइक से घूमने गए एक युवक-युवती के साथ कुछ स्थानीय लोगों द्वारा बदसलूकी और मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को कथित तौर पर एक दिन पुराना बताया जा रहा है।
वीडियो में कुछ लोग बाइक सवार युवक-युवती को रोककर उनके साथ बदसलूकी और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की।
गया एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि, आज एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना कल की है और यह शेरघाटी थाना क्षेत्र के चापी इलाके की बताई जा रही है। युवक-युवती वहां घूमने गए थे, इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उनके साथ मौजूद युवक के साथ बदतमीजी और मारपीट की।
एसएसपी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी है। पुलिस मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है।
गया से आशीश कुमार की रिपोर्ट ;-