नेपाल आपदा पर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने जताया दुख, बोले- प्रभावित भारतीय परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा !

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क ;—- जगदीशपुर अनुमंडल के नवनियुक्त एसडीएम ओमप्रकाश लाल के पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन आज शनिवार को विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने नए एसडीएम को अंग वस्त्र डायरी कलम देकर सम्मानित किया और जगदीशपुर में नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात करने वालों में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अनूप पटेल, जदयू वरिष्ठ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता दुर्गा शंकर सिंह परमार तथा जगदीशपुर संत बराहना महिला महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

इस दौरान लोगों ने जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से नए एसडीएम को अवगत कराया।

साथ ही आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने, फरियादियों की बात गंभीरता से सुनने तथा प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात भी रखी गई

लोगों ने उम्मीद जताई कि नए ,

एसडीएम के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं, एसडीएम ओमप्रकाश लाल ने लोगों से मुलाकात कर उनकी बातों को सुना और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज रिपोर्ट ;—

Share This Article