बंदरों का अनोखा नज़ारा: घायल बंदर के लिए इंसाफ की मांग को लेकर बंदर के झुंड ने सड़क पर किया प्रदर्शन!

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में गुरुवार को एक बेहद हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब बंदरों के एक झुंड ने घायल साथी के लिए सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना उस वक्त घटी जब दोपहर करीब 1 बजे एक बाइक सवार ने एक नन्हे बंदर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद कुछ बंदर सड़क पर बैठ गए और देखते ही देखते उनका पूरा झुंड वहां जुट गया। उन्होंने सड़क को पूरी तरह घेर लिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर घायल बच्चे के पास बैठकर शोर मचाते रहे, मानो वे न्याय की गुहार लगा रहे हों। कोई भी राहगीर या वाहन चालक उनके गुस्से के कारण पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। करीब एक घंटे तक यह दृश्य बना रहा, जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।स्थिति तब सामान्य हुई जब कुछ चार पहिया वाहन एक साथ धीरे-धीरे आगे बढ़े और बंदरों को सड़क छोड़नी पड़ी।

हालांकि वे पास के पेड़ों पर चढ़कर अब भी लोगों को घूरते नजर आए, जैसे चेतावनी दे रहे हों।यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर “बंदरों का न्याय मार्च” के नाम से वायरल हो रही है, और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यह वाकया इस बात का प्रतीक है कि जानवरों में भी भावनाएं होती हैं और वे अन्याय के खिलाफ एकजुट हो सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article