विजय कुमार सिन्हा ने पटना में एलिवेटेड कॉरिडोर और गांधी सेतु के समानांतर चार लेन पुल के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना के कारगिल चैक से पीएमसीएच, अशोक राज पथ होते हुए सांईस कॉलेज तक प्रस्तावित दो लेन डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्यों और गांधी सेतु पुल के समानांतर बन रहे चार लेन पुल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने इंजिनियरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इस डबल डेकर पथ के निचले डेक की लंबाई 1449.30 मीटर और ऊपरी डेक की लंबाई 2175.50 मीटर है, जबकि डेक की चौड़ाई 8.50 मीटर है। इस परियोजना के निर्माण के लिए 422 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दो लेन डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से अशोक राज पथ पर जाम की समस्या का समाधान होगा।

विशेष रूप से इस मार्ग पर कई शिक्षण संस्थान स्थित हैं, जिनके छात्रों को इस परियोजना से बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि वे अब कम समय में अपने संस्थानों तक पहुँच सकेंगे।विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस एलिवेटेड कॉरिडोर को जल्द से जल्द आम जनता के लिए शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने गांधी सेतु के समानांतर बन रहे चार लेन पुल का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस पुल का निर्माण मई 2023 में शुरू हुआ था और इसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पुल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्माणाधीन है। मंत्री ने निर्माण कार्यों को स्टीमर बोट के माध्यम से नजदीक से देखा और पूरी परियोजना की प्रगति का जायजा लिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article