- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
कटिहार में एक दर्दनाक से पूरा बिहार दहल गया, जहां एक शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। कुरसेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास मक्का लदी ट्रैक्टर से टकराकर एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भयावह हादसे में मौके पर ही 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि सभी बाराती रुपौली थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव से पूर्णिया जिले के कोशकीपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में सड़क पर खड़े मक्का लदे ट्रैक्टर और बिखरे मक्का के कारण स्कॉर्पियो और अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्ती की स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घायलों को आनन फानन में समेली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, सिक्कू कुमार और तीन युवक शामिल है। जबकि दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और शादी का माहौल देखते ही देखते मातम में तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
