भागलपुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौ/त, फांसी या ह/त्या — जांच में जुटी पुलिस

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब अलीगंज स्थित किराए के मकान में रहने वाले अमन कुमार उर्फ बादल मल्लिक (33 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला मृतक बरियारपुर थाना क्षेत्र के महादेवा गांव का रहने वाला था उनके पिता का नाम चुन्ना मल्लिक है जानकारी के अनुसार, अमन कुमार की पत्नी अंशु देवी ने रात करीब 10 बजे मृतक के परिजनों को फोन कर सूचना दी कि अमन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव को संदिग्ध स्थिति में पाया।परिजनों का आरोप है कि अमन की हत्या की गई है उन्होंने बताया कि यदि अमन ने फांसी लगाई होती तो शरीर पर इतने चोट के निशान नहीं होते।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

शव पर कई संदिग्ध निशान मिले हैं, जिससे यह मामला हत्या की साजिश प्रतीत हो रहा है।बताया जाता है कि मृतक पिछले तीन वर्षों से अंशु देवी के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। अंशु देवी बरियारपुर निवासी गोपाल मंडल की पुत्री हैं।अमन दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार के लोगों ने पुलिस से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।वहीं, अंशु देवी का कहना है कि अमन ने खुद फांसी लगाकर अपनी जान दी, जबकि परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article