मोतिहारी विधायक के निरीक्षण में अनुमंडलीय अस्पताल की खुली पोल,200 रुपया लेने के बाद होता है बंध्याकरण।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

बिहार सरकार स्वस्थ्य विभाग की खुली पोल ताजा मामला,मोतिहारी के अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल की स्वस्थ्य व्यवस्था का हाल बेहाल है ।अभी लाखो के बिना एक्सपायर दवा जलाने का मामला रफा दफा करने में सीएस कार्यालय जुटा ही था कि गोबिंददगंज विधायक सुनील मणि तिवारी के रात्रि निरीक्षण में अस्पताल व्यवस्था की खुली पोल ।अस्पताल प्रबंधन द्वारा बंध्याकरण के ऑपरेशन में प्रति मरीज 200 रुपया डाक्टर व कर्मियों द्वारा लेने का मामला हुआ उजागर।मरीजों के शिकायत पर विधायक हुए आग बबूला ।विधायक ने अस्पताल उपाधीक्षक सहित कर्मियों को लगाई जमकर फटकार ।मामला अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल का बताया जा रहा है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मोतिहारी जिला के अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल में गरीब व असहाय मरीजों के शिकायत पर देर रात्रि गोबिंददगंज विधायक सुनील मणि तिवारी निरीक्षण करने पहुचे ।निरीक्षण में बंध्याकरण करने आयी मरीजों ने विधायक को बताया कि ऑपरेशन से पहले डाक्टर व नर्स द्वारा प्रति मरीज 100 -100 रुपया लिया गया ।वही ऑपरेशन के बाद पानी चढ़ाने व सुई देने के लिए 100-100 रुपया लिया गया ।वही कई दवा बाहर से खरीदवा कर मंगवाया गया ।मरीजों की शिकायत पर विधायक ने अस्पताल उपाधीक्षक सहित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए इसमें सुधार की चेतावनी दी गयी।वही अस्पताल उपाधीक्षक को कड़ी चेतावनी देते हुए विधायक ने कहा कि अस्पताल व्यवस्था में सुधार नही हो रहा तो अपना ट्रांसफर करवा लीजिए। ।वही अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल की कुव्यवस्था के मामले को विधानसभा में उठने की बात कही गयी ।

गोबिंददगंज भजपा विधायक सुनील मणि तिवारी ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में भारी कुव्यवस्था का आलम है।मरीजों को दवा नही देकर बिना एक्सपायर दवा जलाया जा रहा है।वही बंध्याकरण करने आयी गरीब व असहाय मरीजों से 200 रुपया की वसूली की जा रही है ।जिला स्तर पर कोई करवाई नही होती है ।इस सत्र में मामले को विधानसभा में उठाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article