जदयू के राष्ट्रीय महासचिव हजारों कार्यकर्ताओं के साथ निकले जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह में शामिल होने।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार और अस्थावां के जेडीयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार को नालंदा जिले से हजारों कार्यकर्ता जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती शताब्दी समारोह में शामिल होने चंडी से रवाना हुए। इस मौके पर इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि हजारों कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हो रहे है। कार्यकर्ता इतनी ठंड में जिस उमंग और जोश के साथ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे है यह इस बात को साबित करता है कि नालंदा जिला के सभी कार्यकर्ता अपने नेता नीतीश कुमार को दिल से चाहते है और उनके प्रति समर्पण का भाव रखते है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर देश के उन चुनिंदा नेताओं में से एक थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों की सेवा में अर्पित कर दिया। उनके सेवा भाव के कारण ही समाज के हर जाति, हर वर्ग में आज भी उनके प्रशंसक विद्यमान हैं। इसीलिए उन्हें जननायक भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि आज चौबीस जनवरी को उनकी सौवीं जयंती है, जिसे एक पर्व की तरह मनाया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article