16 वर्षीय बादल कुमार के लापता होने को लेकर पीता ने करवाया प्राथमिकी दर्ज।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर मे तारापुर थाना क्षेत्र के कसबा गांव निवासी प्रताप कुमार सिंह ने तारापुर थाना में लिखित आवेदन देकर अपने 16 वर्षीय पुत्र बादल कुमार के लापता होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। थाने को दिये आवेदन में पीड़ित पिता प्रताप ने कहा है कि 27 जनवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे आवश्यक कार्य से रणगांव जाने की बात कहकर ला ब्लू ट्रेक शूट व हरे रंग का स्पोर्टस जूता पहनकर निकला था।

देर संध्या तक वापस घर नहीं आने पर खोजबीन करना शुरू किया। अपने नाते रिश्तेदार करीबी व जानने वालों से संपर्क किया। लेकिन आज तक बादल का कुछ पता नहीं चल पाया है। बादल 5 .5″ का पतला दुबला गोरा लड़का है। हमारे लापता पुत्र को अपने स्तर से खोजबीन करने की कृपा करें। इधर थाने में पुत्र के लापता होने को लेकर आवेदन देने आये पीडित प्रताप ने बताया कि वो अपनी पत्नी व दोनों बेटे के साथ पटना में रहते हैं । 01 फरवरी से आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाने के लिए सपरिवार के साथ अपने गांव कसबा एक माह पूर्व आया था। परीक्षा प्रारंभ के पूर्व ही 27 जनवरी को 2:30 बजे रणगांव जाने के लिए घर से निकला बादल लापता है। हम पति पत्नी व अन्य रिश्तेदार व शुभचिंतक दर दर भटक रहे है। हर तरफ से निराश हो थाने में आवेदन देकर बेटे को ढूंढने का गुहार लगाने आया हूं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article