- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
अपने शक्की पति की करतूत से नाराज महिला ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । शेखपुरा जिला की रहने वाली महिला की मौत इलाज के दौरान बिहारशरीफ में हो गया। मृतका बरबीघा थाना इलाके के फैजाबाद मोहल्ला निवासी चंदन कुमार विश्वकर्मा की 22 वर्षीया पत्नी स्वाति कुमारी है।पति ने बताया कि रविवार की शाम पत्नी मोबाइल से किसी से बात कर रही थी । फोन पर इतना व्यस्त हो गई कि डेढ़ साल की बेटी बार बार रो रही थी उसे भी चुप नहीं करा रही थी।
इसी गुस्सा में उसने फोन छीन लिया और घर से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह कमरे पर लौटा तो उसे जमीन पर बेहोश देखा जिसके बाद आनन फानन में इलाज के लिए बिहारशरीफ के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

