5 दिन से लापता युवक हुआ बरामद, पुलिस को रेलवे स्टेशन के पास मिला।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-   युवक जो काफी लोगो से लाखों रुपए कर्ज लेकर बैठा था और चुका नहीं पा रहा था तो घर से फरार हो गया। बता दे की पुलिस की काफी मेहनत के बाद  युवक को सही सलामत बरामद कर लिया है। वहीं रिश्तेदारों और परिजनों ने इस मामले में अपहरण की FIR दर्ज कराई थी। युवक के मिलने के बाद मामले की पूरी सच्चाई सामने आ गई है।  बता दे की युवक 18 फरवरी से लापता था।  पुलिस ने  युवक को  रेलवे स्टेशन के नजदीक से खोज लिया है।

मामले की सूचना देते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष रूबीकांत कश्यप ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी रामदिरी निवासी स्व.ललित मंडल का 35 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार 18 फरवरी की देर शाम से घर से गायब था। अगले दिन 19 फरबरी को गौतम के भाई ने अपहरण की शिकायत दर्ज़ कराई थी। इसके बाद मुफस्सिल थाना में संख्या 51/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस खोज बीन में जुटी। वहीं सूचना के मुताबिक पुलिस ने बुधवार को युवक को रेलवे स्टेशन के नजदीक से ढूंढ कर थाना लाया।

गौतम से पूछताछ करने पर उसने बताया की वो  कैटसर्स की नोकरी करता था रेलवे कैंटीन में। वहीं घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगो के लाखो रुपए का कर्ज लिया था। जिसको वापस नही कर पा रहा था। कर्जदार उससे तगादा करने पहुंचने लगे थे। जिससे परेशन होकर वो घर छोड़ कर चला गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article