BIG BREAKING- विधानसभा में CM नीतीश के विवादित बयान पर आक्रोशित युवक का प्लान, मुख्यमंत्री को मारने की धमकी देने वाला हुआ गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है राजधानी पटना से आपको बता दे की सीएम नीतीश कुमार को धमकी देने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है।

आपको बता दे कि गिरफ्तार आरोपी का नाम विशेष चतुर्वेदी बताया जा रहा है पुलिस ने आरोपी को एनटीपीसी बाढ़ से गिरफ्तार किया है खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि आरोपित दिल्ली में ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केटिंग कंपनी में जॉब करता था।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक ने खुद कबूल किया कि उसके दोस्त सीएम नीतीश के द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान को लेकर चिढ़ाते रहते थे जिससे वह डिप्रेशन में आ गया था वहीं परेशान युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आक्रोश में जाकर सीएम नीतीश को जान से मारने की धमकी दे दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हालांकि युवक के गिरफ्त में आते हैं सीएम नीतीश से माफी भी मांगने लगा वहीं युवक के द्वारा जिस शब्द का प्रयोग किया गया उसे वापस लेने की भी बात कही जा रही है वहीं कोतवाली थाने पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर नायक हिरासत में जेल भेज दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article