एनडीए की तैयारी करने वाली छात्रा ने पंखे से लटक कर की खुदकुशी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -पटना: एनडीए की तैयारी करने वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली है बताया जा रहा है कि डिप्रेशन में आकर छात्रा ने यह कदम उठाया है। घटना पीरबहोर थाना अंतर्गत गोविंद मित्रा रोड स्थित बसेरा गर्ल्स हॉस्टल का है। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम मुस्कान गुप्ता (18) वर्ष है जो कि अरेराज पूर्वी चंपारण की रहने वाली है और हाल ही में बसेरा गर्ल्स हॉस्टल में रहकर एनडीए की तैयारी करती थी।

वही मृतक छात्रा की बगल में रहने वाली सहेली ने बताया कि मुस्कान करतार कोचिंग में एनडीए की तैयारी करती थी और आज कोचिंग से क्लास करके अपने रूम में आई और अंदर से बंद कर करीब 7 बजे रात्री में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद सहेली ने मृतक की बहन जो कि बोरिंग रोड में रहकर पढ़ाई करती है। उसे सूचना दी जिसके बाद मृतक की बहन हॉस्टल आई और रूम का दरवाजा तोड़कर उसे पीएमसीएच में भर्ती करवाई जिसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही मृतक छात्रा के पिता व्यवसायी है। वही पुलिस जांच में जुटकर पड़ताल शुरू कर दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article