पुलिस को मिली बड़ी सफलता,छापेमारी के दौरान 6 देसी कट्टा 126 राउंड जिंदा कारतूस 5 मैगजीन, बरामद,6 अपराधी गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

स्लग।हथियार बरामद न्यूज नालंदा

लोकेशन।नालंदा

मोबाइल:9304231471

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

डेस्क।बिहार

 

एंकर: नालंदा पुलिस को लोकसभा चुनाव के पूर्व बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल पिछले दिनों लहेरी थाना क्षेत्र के कटरापर मोहल्ला में गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर गोलीबारी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी बगल के घरों में हथियारों के साथ छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने बीएसएफ के जवानों के साथ फिर से घेराबंदी की और छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के घरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने 4 पिस्तौल, 2 देशी कट्टा, 5 मैगजीन और 126 जिंदा कारतूस बरामद किए।उक्त बातों की जानकारी सदर डीएसपी नरूल हक ने प्रेस वार्ता कर दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article