बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने दिए अहम सुझाव, मिथिलेश तिवारी से मुलाकात

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क:पटना: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर सरकार ने मंथन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में देश के प्रख्यात शिक्षाविद्, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात की। डॉ. जोशी का शिक्षा मंत्री के आवास पर आत्मीय आगमन हुआ, जहां शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

इस दौरान डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई अहम सुझाव और मार्गदर्शन दिए। उन्होंने शिक्षा के मूल उद्देश्यों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और भारतीय ज्ञान परंपरा को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक बनाने की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने डॉ. जोशी के मार्गदर्शन और सुझावों के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुरली मनोहर जोशी का अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके सुझाव बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने में प्रेरणास्रोत साबित होंगे।

इस खास मुलाकात के दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, भाजपा के संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी, सांसद गोपाल ठाकुर और विधान पार्षद जीवन कुमार भी मौजूद रहे।डॉ. मुरली मनोहर जोशी के इस मार्गदर्शन को बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता, भारतीय ज्ञान परंपरा और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

Share This Article