रंगदारों ने मांगा एक लाख की रंगदारी,कि फायरिंग,युवक को लगी तीन गोली

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुंगेर : हेमजापुर थाना क्षेत्र के डीह टोला फरदा निवासी दुर्गेश कुमार अपने ऊपर हुए कुछ कर्ज को चुकाने को ले घर के जमीन के कुछ हिस्से को उसने बेच दिया था । उसी बेचे हुए जमीन से मिले रुपए पर गांव के ही चार अपराधी जिसमे अमित , रणधीर , खुश और लमफट की नजर जम गई । और उन अपराधियों ने दुर्गेश से रंगदारी के रूप में एक लाख रुपए की मांग कर दी । जिसको ले कल इन चारों के द्वारा दुर्गेश को रंगदारी नही देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा था। और आज रात जैसे ही दुर्गेश गांव के ही चौक के पास गया वहां इन चारों के द्वारा तो सबसे पहले इसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया । और फिर उसके बाद ये चारो अपराधी बाइक पे सवार हो उस पे अंधा धुंध चार एस पांच फायरिंग करते हुए वहां से बाइक से भाग खड़ा हुआ। इस फायरिंग में दुर्गेश को कमर से नीचे तीन गोली लगी । फायरिंग को ले चौक पे थोड़े देर के लिए अफरातफरी की स्थिति हो गई ।

जब माहौल शांत हुआ तो लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को देते हुए घायल को इलाज के लिय सदर अस्पताल में भरती कराया । इस मामले में घायल के परिजनों ने बताया की कर्ज को चुकाने के लिय घर के जमीन को बेचा था और उसी में से इन अपराधियों ने एक लाख की रंगदारी के रूप में मांग की थी ।और नही देने पर घटना को अंजाम दिया गया है। बरहाल पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है । ग्रामीणों ने घटना स्थल से खोखा और पिलेट भी बरामद किया है । वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article