80 पीस नशीला इंजेक्शन, 1200 निडिल के साथ आठ आरोपियों को मोहनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर: 80 पीस नशीला इंजेक्शन, 1200 निडिल के साथ आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी मोहनिया थाने में प्रेसवार्ता के दौरान मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने दी। डीएसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मोहनिया शहर के वार्ड सात में प्रतिबंधित 80 पीस नशीला इजेक्शन, 1200 निडिल के साथ 8 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास से 1600 रुपया व 4 मोबाईल को जब्त किया गया हैं। प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी ने बताया कि जिन आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उसमें मोहनिया वार्ड 9 बड़ी बाजार निवासी विजय बहादुर का पुत्र विजय कुमार, वार्ड 2 रसूलपुर कर्महरि निवासी स्वर्गीय खरपुत माली का पुत्र लालजी माली, वार्ड एक रसूलपुर कर्महरि निवासी राधेश्याम राम का पुत्र सुशिल कुमार, बेलौडी गांव निवासी सबजान फारुकी का पुत्र सरफुद्दीन फारुखी,मोहनिया वार्ड 12 निवासी स्वर्गीय रामटहल डोम का पुत्र प्रमोद डोम व शम्भु पासी का पुत्र रवि पासी, मोहनिया वार्ड 10 बड़ी बाजार निवासी किशुन धोबी का पुत्र रिंकू धोबी और मोहनिया वार्ड 16 अवारी निवासी राजाराम का पुत्र शेचु राम शामिल हैं। प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी दिलीप कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई कैमूर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा निर्देश पर की गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article