बंगाल की रैली में पीएम मोदी गरजे, कहा राहुल को अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-  पीएम ने बंगाल में रैली करते हुए तंज पर हमला कसा है। उन्होनें कहा  कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड के अलावा रायबरेली से भी चुनाव लड़ने वाले हैं। अटकलें लगाई जा रही थी कि वो अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल (केएल) शर्मा को टिकट दिया है। राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव न लड़ने पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल रायबरेली से रास्ता खोज रहे हैं इसलिए राहुल भागकर रायबरेली पहुंच गए। पीएम मोदी ने आगे कहा,”राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। उनके चेले कह रहे हैं कि अमेठी आएंगे। राहुल गांधी से कहता हूं कि डरो मत, भागो मत।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

 

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article