फूट डालो और शासन करो की नीति पर राजद, कांग्रेस : अरविन्द सिंह 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि कांग्रेस और राजद अंग्रेजों की नीति फूट डालो और शासन करो की नीति पर चल रही है। अब राजद ने ये गिनना शुरू कर दिया है कि सेना में कौन हिन्दू है, कौन मुसलमान है। ये लोग समाज को बांटने के लिए, देश की एकता तोड़ने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मां भारती की रक्षा के लिए जो सीने पर गोली खाता है, वो पहले भारतीय होता है। राजद के लोग, उसे हिंदू, मुसलमान की नजर से देखते हैं।

 

बाबा साहेब के नेतृत्व में संविधान सभा ने 75 साल पहले तय किया था कि हमारे देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकते हैं। पंडित नेहरू ने भी धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध किया।

 

लेकिन अब कांग्रेस पंडित नेहरू जी की भावना के विरुद्ध जा रही है, बाबा साहेब की पीठ में छूरा घोंप रही है, संविधान को तोड़ने में लगी है।

 

कांग्रेस लगी हुई है कि एससी,एसटी,ओबीसी कोटे को कम करके, धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण दे दिया जाए और कांग्रेस की इस साजिश में आरजेडी भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है इसका ज्वलंत उदाहरण कर्नाटक में है।

 

हमारे मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा, देश के संसाधनों पर पहला हक किसी का है तो वो सिर्फ गरीबों का है।

 

उनमें और हमारे में यहीं अंतर है। एनडीए और इंडी एलायंस का फर्क साफ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article