BIG BREAKING- युवक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गो/ली, जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मुंगेर में एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली । युवक के कमर में गोली लगते हुए पेट से बाहर निकल गई।परिजनों ने इलाज के लिय निजी अस्पताल में भरती कराया । पुलिस मामले की जांच में जुटी । जानकारी के अनुसार कल तड़के सुबह मोहल्ले में शराब के नशे में हंगामा करने के बाद पुलिस के डर से फरार हो गया था युवक।

 

आज तड़के सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ललमटिया कब्रिस्तान के पास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी, गोली युवक के कमर में लगते हुए पेट से बाहर निकल गई । गंभीर अवस्था में युवक को इलाज के लिय सदर अस्पताल में भरती कराया जहां से परिजनों ने बेहतर इलाज के लिय निजी अस्पताल में कराया भरती ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

घायल युवक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार के रहने वाले व्यवसायी एन के पाहुजा के 34 वर्षीय पुत्र भवेश कुमार के रूप में हुई । घटना के संबंध में बताया जा रहा की भवेश ने सोमवार को मोहल्ले में शराब के नशे में मोहल्ले वासियों के साथ हंगामा और झगड़ा किया था । जिसको ले कोतवाली थाना में मोहल्लेवासियों ने शिकायत भी की थी पर पुलिस के डर से वह घर छोड़ फरार हो गया था ।

 

भावेश के पिता ने बताया की आज सुबह उसने मुझे फोन किया कि पापा मुझे किसी ने गोली मार दी है और मैं ललमटिया कब्रिस्तान के पास गिरा हूं। हम लोग जब तक वहां पहुंचे तो स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिय सदर अस्पताल लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिय निजी अस्पताल में भरती करवाया गया । घटना किस कारण से हुई हम लोग नहीं जानते हैं।

 

हां मेरे बेटे के गले से सोने का चैन भी गायब है। निजी अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि मरीज की स्थिति गंभीर है।बाएं तरफ कमर में गोली लगा है और पेट से बाहर आने का एग्जिट प्वाइंट बना हुआ है।वहीं इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह ट्रेनी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है।

 

एक युवक की गोली लगने के बात सामने आई हैं उसका इलाज तोपखाना बाजार स्थित नेशनल हॉस्पिटल में चल रहा है।मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम भी वहां पूछताछ के लिए भेजी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article