बिहार के स्कूलों में चल रहा एडवांस हाजिरी का खेला, निरीक्षण के दौरान मामला सामने आया…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- विद्यालयों में एडवांस हाजिरी का खेल चल रहा है। आपको बता दे की कहीं अवकाश के बाद तो कहीं एडवांस हाजिरी बनाकर शिक्षक स्कूल से गायब रहते हैं। ताजा मामला मुशहरी प्रखंड के उच्च विद्यालय द्वारिकानगर का है।जहा पर  प्रधानाध्यापक की मिलीभगत से विद्यालय में इस तरह की गड़बड़ी हो रही है।

डीपीओ स्थापना नासिर हुसैन ने यह गड़बड़ी पकड़ी है। प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक पर एक शिक्षिका ने आरोप लगाया कि एक शिक्षक एक दिन पूर्व अपराह्न में दूसरे दिन की उपस्थिति बना लेते हैं। संबंधित शिक्षक विद्यालय भी नहीं आते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article