बिहारवासियों के लिए अच्छी खबर, जल्द होने वाली है झमझम बारिश…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- अब जल्द लोगो को गर्मी से राहत मिलने वाली है। बता दे की एक दिन में सात डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ गया जिससे कई दिनों बाद गुरुवार को दिन में उमस भरी गर्मी से परेशानी रही। वहीं, अब शहर के उपर हल्के बादल छाए रहेंगे। धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी।

कभी तेज हवा राहत देगी तो कभी हवा थमने और धूप की वजह से उमस भरी गर्मी का भी एहसास होगा। तापमान सामान्य रहेगा। कभी कभी घने बादल छा जाएगा। चार दिन बाद फिर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कुल मिलाकर फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 24 से 28 मई के बीच भागलपुर में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य रह सकता है। आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान 26 मई से हल्की वर्षा की संभावना है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article