JDU नेता को अर्धनग्न कर बदमाशों ने पीटा, जमीन विवाद में घटना को दिया अंजाम 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – भागलपुर में जदयू के महानगर अध्यक्ष राजदीप कुमार राजा को बदमाशों ने बीच सड़क पर अर्धनगन कर जमकर पिटाई कर दी ,जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से अपराधी बीच सड़क पर राजदीप राजा की लात, घुसों और लाठी से जमकर पिटाई कर रहे हैं, और बीच सड़क पर हो रही टी के दौरान आम लोग मुकदर्शक बने हुए हैं, मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवती चौक के समीप का है, घटना की जानकारी मिलने के मौके पर दो थाने की पुलिस पहुंची ,पुलिस से जदयू नेता ने लिखित शिकायत कर बदमाशों पर कार्रवाई की मांग किया है, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भागलपुर जेडीयू के महानगर अध्यक्ष के करीबी सूरज कुमार यादव एक प्लॉट पर काम करवा रहा था ,तभी धनंजय यादव, कन्हैया यादव, पलटू यादव 10-20 लोगों के साथ पहुंचे और मजदूर को पीटने लगा मशीन को फेंकना शुरू कर दिए और काम को बंद करवा दिया घटना की जानकारी मिलने के बाद जदयू के महानगर अध्यक्ष राजा यादव पहुंचे। इसके बाद 10-20 लोगों ने बीच सड़क पर ही उसकी पिटाई कर दी जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया है जहां पर फिलहाल इलाज कराई जा रही है, मामले को लेकर सूरज कुमार ने बताया कि एक प्लॉट पर काम करवा रहे थे इसी दौरान चार की संख्या में पहुंचे लोगों ने काम कर रहे मजदूर के साथ मारपीट किया मशीन वगैरह सब फेक दिया। जिसके बाद JDU नेता राजा यादव पहुंचे तो उनके बीच सड़क पर अर्धनग्न कर उसकी पिटाई कर दी पूरी घटना कम सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article