गया लोकसभा से जीतन राम मांझी जीते, राजद के प्रत्याशी को एक लाख से अधिक वोटो से हराया

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

गया लोकसभा से हम के प्रत्याशी जीतन राम मांझी ने जीत दर्ज की है. जीतन राम मांझी ने राजद के कुमार सर्वजीत को बड़े मतों के अंतर से हराया. मांझी ने करीब 1 लाख से अधिक वोटो से जीत दर्ज की है और राजद के कुमार सर्वजीत को हराया. वही, गया के जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम के द्वारा जीतन राम मांझी को जीत का सर्टिफिकेट दिया. जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी के सिपाही है.

वह पूरे तौर पर एनडीए से जुड़े रहेंगे और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करते रहेंगे. मांझी ने कहा कि हम अपेक्षा कर रहे थे कि 400 सीट आएगी, लेकिन इतनी सीट नहीं आई. फिर भी हमारी सरकार अच्छे बहुमत से बन रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article