मायागंज अस्पताल में हुई मोबाइल की चोरी, दुकान में रिसेट कराने पहुंचे चोर का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है मुंगेर से इलाज करवाने मायागंज पहुंचे मरीज के परिजनों का मोबाइल चोरी कर लिया उन्होंने इसको लेकर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड से शिकायत किया तो उन्होंने कहा कि पुलिस से शिकायत करो हम इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं.

घटना के बाद मुंगेर जिला निवासी पीड़ित राजा कुमार ने अपने मोबाइल की खोजबीन जारी रखी, MY डिवाइस ऐप के जरिए पीड़ित को पता चला कि मोबाइल तिलकामांझी चौक के पास है जिसके बाद बताए गए लोकेशन पर पहुंचे जब तक वहां पहुंचते तब तक मोबाइल रिसेट कर कर फरार हो चुके थे.

जिस दुकान में चोर ने मोबाइल को रिसेट करवाया वहां के सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें दिख रहा है कि सूरज नाम के शख्स ( जो घटना के वक्त मायागंज अस्पताल में थे) वह दो मोबाइल लेकर पहुंचा हुआ है पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस युवक ने उनका मोबाइल को गायब किया था पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उसकी बहन ललिता देवी आईसीयू में भर्ती है उनके साथ वह आया हुआ था मोबाइल चार्ज में लगाने के 2 मिनट बाद ही उक्त शख्स ने मोबाइल चोरी कर लिया उन्होंने कहा कि My डिवाइस ऐप के जरिए मोबाइल का पता लगाना शुरू किया तो तिलकामांझी लोकेशन बताया तब तक हम दुकान पहुंचते तब तक चोर मौके से फरार हो गए थे दुकानदार से सीसीटीवी लिए जिसमें की शख्स दिख रहा है घटना के बाद वह शख्स मायागंज अस्पताल में थे और शाम के वक्त भी अस्पताल के आसपास टहलते नजर आए हालांकि हम लोग दूर के थे, जिसके कारण हम लोग उसे कुछ कह नहीं पाए उन्होंने आगे कहा कि हम इस मामले में पुलिस से शिकायत करेंगे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article