ई रिक्शा चालकों ने शहर में किया हड़ताल, आम राहगीरों को काफी परेशानियों का करना पर रहा सामना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर मे ईरिक्शा चालकों ने शहर में हड़ताल कर दिया जिससे आम राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। सड़कों पर पैदल यात्रा करते नजर आए। बता दे कि पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन की नई यातायात व्यवस्था में हुए बदलाव को लेकर ई-रिक्शा चालक विरोध कर रहे हैं। जिसको लेकर ई-रिक्शा चालक संघ के द्वारा सोमवार को हड़ताल कर दिया गया. शहर के सड़कों पर इस भीषण गर्मी में लोगों को यात्रा करना पड़ा. इधर, विरोध की सूचना पर सदर एसडीएम, धनंजय कुमार, सिटी डीएसपी अजय चौधरी, जीरोमाइल तिलकामांझी और मनाली चौक पहुंचे जहां पर विरोध कर रहे ई रिक्शा चालक संघ के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाना लेकर गाएं। बता दे की ई रिक्शा में कोडिंग को लेकर विरोध किया जा रहा है पैदल जा रहे यात्रियों ने बताया कि ई रिक्शा नहीं चलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एक किलोमीटर तक इस भीषण गर्मी में पैदल यात्रा करना पड़ा। दो-दो बच्चे साथ में है परेशानी तो हो रही है जिला प्रशासन से हम लोग भी मांग करते हैं कि रिक्शा चालक भी एक मजदूर है उनको भी रुपए की आवश्यकता है इस पर जल्द जिला प्रशासन संज्ञान लेते हुए ई रिक्शा चालकों की मांग पूरी करें सिर्फ हम ही नहीं शहर के हजारों यात्रियों को परेशानियों का इस भीषण गर्मी में सामना करना पड़ा। हालांकि ई रिक्शा हड़ताल किसी सूचना पर सदर अनुमंडल अधिकारी धनंजय कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया है सूचना मिली थी कुछ असामाजिक तत्व माहौल को बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ असामाजिक तत्व को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और और सामाजिक तत्वों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article