बिहार में हेली पर्यटन की शुरुआत आज, पटना जॉय राइड का करेंगे शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 18 जुलाई। बिहार के पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान देने की दिशा में राज्य सरकार शनिवार को एक नई पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दोपहर 3 बजे स्टेट हैंगर, पटना से ‘बिहार हेली पर्यटन एवं एयर पर्यटन योजना-2026’ के तहत पटना जॉय राइड का शुभारंभ करेंगे।

इस योजना के जरिए पर्यटकों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी राजधानी पटना का विहंगम हवाई दृश्य देखने का अवसर मिलेगा। सरकार का दावा है कि यह पहल लोगों को सुरक्षित, रोमांचक और यादगार हवाई पर्यटन का अनुभव उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार पर्यटन के क्षेत्र में यह एक नया अध्याय है। उन्होंने लोगों से इस पहल का हिस्सा बनने और राज्य में विकसित हो रही नई पर्यटन सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राज्य सरकार का मानना है कि हेली पर्यटन और एयर पर्यटन योजना से बिहार में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल पर्यटकों को नया अनुभव मिलेगा, बल्कि राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान मिल सकेगी।

पर्यटन विभाग के अनुसार, इसमें तीन प्रमुख धार्मिक, प्राकृतिक और इको-टूरिज्म जगहों को जोड़ा गया है। पटना-वाल्मीकिनगर सेक्टर के लिए राज्य सरकार के राजकीय विमान का उपयोग होगा, जबकि पटना-कैमूर और पटना राजगीर मार्ग पर किराए के हेलीकॉप्टर चलेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article