मार पीट के दौरान युवक को दबंगों से बचाने आए दो मामा को पीट कर किया घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पानी टंकी मैदान का है । जहां युवक अभिराज शाम के वक्त अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था । की तभी कॉलोनी के कुछ दबंग जिसमे छोटू यादव , मनीष यादव और टोपा यादव अपने कुछ बदमाश दोस्तों के साथ अभिराज को वहां खेलने से मना किया ।

अभी राज नहीं माना और खेलता रहा जिसके बाद दबंग युवकों के द्वारा उसकी पिटाई की जाने लगी जब इस बात की सूचना जब कॉलोनी में उसके घर में पहुंचा तो घायल अभी राज के दो मामा कन्हैया और छोटू को भी दबंगों ने लाठी डंडे से मार सर फोड़ कर घायल कर दिया । और वहां से फरार हो गए । वहां स्थानीय लोगों ने उस बात की सूचना जमालपुर थाना को देते हुए घायलों को इलाज के लिय सदर अस्पताल में भरती कराया । घायलों के परिजन ने बताया की मेरा बेटा अभिषेक जब क्रिकेट खेल रहा था अपराधी किस्म के लड़कों ने उसके साथ मारपीट की और जब बचाने के लिए उनके दो साल गए तो अपराधियों ने उसे भी मार कर घायल कर दिया ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article