चाय दुकान से गैस सिलेंडर, चूल्हा और हजारों रूपए कैश की चोरी,ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पुलिस को सौंपा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -भागलपुर नायनगर मधुसूदनपुर थाना से महज कुछ ही दूरी पर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक चाय दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ब्लॉक चौक स्थित बोद्धन यादव की दुकान से गैस सिलेंडर, चूल्हा और पांच हजार कैश चोरी कर ली।

लोगों में घटना को लेकर गुस्सा है कि थाने के नजदीक चोरी हो जा रही है। ग्रामीणों ने दो संदिग्ध को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। दुकानदार के पुत्र ने बताया कि एक चोर मिर्जापुर और दूसरा नूरपुर हरिजन टोला का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article