मुंगेर मे 18 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ कई उपकरण समेत 6 हथियार निर्माता गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-अवैध हथियारों की मंडी के नाम से पूरे देश में प्रचलित मुंगेर में पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद हथियार निर्माता हथियारों ने निर्माण में लगे है । ताजा मामला में मुंगेर पुलिस के स्पेशल सेल को यह गुप्त सूचना मिला की वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी मोo जावेद के घर हथियार बनाने का बड़ा कारखाना संचालित है । जहां वृहत पैमाने पर पिस्टल के सारे पार्ट लेथ मशीन से बना अन्य अवैध हथियार निर्माताओं को फिनिशिंग के लिए भेजा जाता है । जिसके बाद स्पेशल सेल के द्वारा कई दिनों तक उस घर की रेकी की गई ।

जिसमे पता चला के उस घर में लेथ मशीन के माध्यम से पिस्टल के पार्ट बनाए जा रहे है । और ये सारा काम घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे की सुरक्षा घेरे में। किया जा रहा था । ताकि जैसे की कोई उस घर के तरफ गली में कोई घुसे उसे कैमरे के माध्यम से देख पिस्टल बनाने के कार्य में जुटते निर्माताओं को आगाह किया जा सके। पर उसके बाद पुलिस के द्वारा सबसे पहले सिविल ड्रेस में उस घर में दबिश दी गई और उसके तुरंत बाद पहले से छापेमारी के लिए तैयार वासुदेवपुर थाना और अन्य थाना की पुलिस ने तुरंत उस घर को घेर छापेमारी शुरू किया तो पुलिस भी दंग रह गई की कैसे छोटे स वजह में लेथ मशीन बैठा कई कारीगरों के द्वारा वहां अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है । वहां से पुलिस ने मुख्य आरोपी मो जावेद सहित 6 को गिरफ्तार करते हुए । लेथ मशीन , 18 अर्धनिर्मित पिस्टल , बेस मशीन , और हथियार बनाने में उपयोग आने वाले ढेरों समान को बरामद किया । मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया की इस कारखाने पे पुलिस की काफी दिनों से निगाह थी । पूरे तहकीकात के बाद वहां छापेमारी अभियान चलाया गया । साथ ही बताया की इस पूरे कारखाने को तीसरी आंख के पहरेदारी में संचालित किया जा रहा था। अब पुलिस इन निर्माताओं के अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article