चाकू के बल पर एक अर्टिगा कार में दो लड़कों का अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना में एक बार फिर से अपराधियों का बेखौफ चेहरा देखने को मिला है जब मंगलवार की शाम 6:00 बजे कंकड़बाग थाना क्षेत्र के मेदांता अस्पताल के निकट गेट नंबर 4 के पास बेलफोर्ट होटल के समीप से एक अर्टिगा कार में दो लड़कों का अपहरण चाकू के बल पर कर लिया। इसके बाद इलाके में दहसत का माहौल बन गया ।

दरअसल आसपास के लोगों ने जब युवक को चीखते चिल्लाते देखा तो स्थानीय थाने को इस घटना की सूचना दी है जिसके सूचना के आलोक में त्वरित टीम का गठन कर पुलिस ने आस पास के थानों को उस अर्टिगा कार की जानकारी दी और उक्त अर्टिगा कार का पीछा शुरू किया। मिली जानकारी के अनुसार दो युवको का अपहरण कर कार से भाग रहे अपहर्ताओं को अगमकुंआ थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी के पास घेराबंदी कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और दोनों अपहृत युवकों को सकुशल बरामद किया है। वही इस मामले में 6 अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए सदर एएसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि अपहर्ताओं द्वारा पीड़ित के परिजनों से 8 लाख की फिरौती की पीड़ित के मोबाइल फोन से ही मांग की थीं जिसके बाद परिजनों द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है गिरफ्तार अपराधी कुमार शुभम कुमार, सौरभ, हर्ष, विधा कुमार समीर कुमार और रोहन कुमार को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से 8 मोबाइल एक अर्टिगा कार BR1PQ-7920 और 2 चाकू बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस सभी अपराधियों से पूछताछ कर आगे की करवाई मे जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article