मोटर साईकिल और स्कार्पियो कि टक्कर में मोटर साईकिल चालक की मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-मुंगेर में श्री कृष्ण सेतू और उससे जुड़ा एप्रोच पथ इन दिनों दुर्घटनाओं का केन्द्र बन गया है आए दिन इस पुल और एप्रोच पथ पर दुर्घटनाएं होती रहती है और आज भी श्री कृष्ण सेतू एप्रोच पथ पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति कि मौत हो गई, घटना के संदर्भ में आपको बता दें कि धरहरा थाना क्षेत्र के बंगलवा निवासि संजीत कुमार सुबह सुबह अपनी पल्सर बाइक से ड्यूटी पर खगड़िया जिला के महेशखूट जा रहा था कि तभी श्री कृष्ण सेतू एप्रोच पथ पर वाणिकी कॉलेज के समीप खगड़िया कि ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो का टायर फट गया जिससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और उसने संजित कि पल्सर बाइक में जबरदस्त टक्कर मारी जिससे उसकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और संजीत सड़क कि सेफ्टी वॉल की दूसरी ओर फेंका गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और वाहन का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानिय लोगों ने दुर्घटना कि सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article