छोटे बालक का हाथ पैर बांधा वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने करवाया मुक्त,किया परिजनों के हवाले

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK:- मुंगेर में एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है । जिसमे कुछ लोगों के द्वारा एक नाबालिग लड़के को हाथ पैर बांध रखा गया है । जब इस वायरल वीडियो की तहकीकात की गई तो यह वायरल वीडियो मुंगेर जिला अंतर्गत खड़गपुर थाना क्षेत्र का निकला।

जहां कल खड़गपुर बाजार स्थित सब्जी ले रहे एक व्यक्ति के एक नाबालिग के द्वारा मोबाइल ले भागा जा रहा था। तभी सब्जी विक्रेता सहित अन्य लोगों ने उसे मोबाइल ले भागता देख लिया । जिसके बाद कुछ लोगों के द्वारा उस नाबालिग को खदेड़ कर पकड़ लिया । उसके हाथ पैर बांध दिया । जब इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने सकारात्मक पहल करते हुए उस नाबालिग को वहां से मुक्त करा थाने ले आई जहां बालक ने बताया कि वह झारखंड का रहने वाला है । जिसके बाद पुलिस के द्वारा झारखंड में उसके परिजनों को खबर कर दिया गया । साथ ही उस बच्चे को पुलिस कर्मियों के द्वारा खाना , बिस्कुट भी मुहैया करवाया गया ।

वहीं बच्चे के हाथ पैर बंधे का वीडियो बना किसी ने तब तक वायरल कर दिया । वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे हाथ पैर बंधे एक नाबालिग को कुछ लोग घेरे हुए है । जबकि वायरल वीडियो में लोग यह भी कहते दिख रहे हैं नाबालिग बच्चे को इस तरह से हाथ पैर नहीं बांधा जा सकता है कठोर सजा मिल सकती है ऐसा करने पर । पर किसी ने इसकी परवाह किए बिना उसे हाथ पैर बंधे रखा था ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article