दुकान खाली करने को लेकर मकान मालिक का किराएदार में हुआ हंगामा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के शाह मार्केट में मकान मालिक और किराएदार में किराए को लेकर काफी हंगामा हुआ घटना के बाबत किराएदार रंजीत सिंह ने बताया कि शाह मार्केट का मालिक फखड़े आलम हसन सभी दुकानदारों से हर साल पगड़ी का डिमांड करता है नहीं देने पर किसी न किसी बात को लेकर दुकान खाली करने का धमकी देता है और दुकान को सील कर देता है इसी को लेकर कल हमारा भी दुकान उनके द्वारा सील कर दिया गया जब इसका हम लोग विरोध किए तो उन्होंने कहा की पगड़ी देना पड़ेगा लेकिन हम लोग इस मार्केट में 20 साल से अपना दुकानदारी कर रहे हैं यह दुकान वक्फ कमेटी का है और जब वक्फ कमेटी का दुकान है तो पगड़ी लेने का अधिकार फखड़े आलम हसन को नहीं है हालांकि हम लोगों का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है इस पूरे घटना के बाद रंजीत सिंह के द्वारा कोतवाली थाना को सूचना दिया गया कोतवाली थाना पहुंचकर मकान मालिक और किराएदार के बीच समझौता करने का प्रयास कर रही है। आपको बता दें कि पिछले महीने भी आलम हसन के द्वारा पांच दुकान को सील कर दिया गया था इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article