गांव नगर के कल्याण हेतु कराया जाता है सावन माह में यहां 24 घंटे का रामचरित्र मानस पाठ

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – कैमूर,भगवानपुर कोटिया महादेव मंदिर के पिछले कई सालों से संपूर्ण रामचरित्र मानस पाठ होता चला आ रहा है। सावन के महीने में कोटिया महादेव मंदिर के पर रामचरितमानस का 24 घंटे के लिए ब्राह्मणों द्वारा भव्य पूजा किया जाता है। ब्राह्मणों के द्वारा मंत्र उच्चारण के बाद ही 24 घंटे के लिए अखंड मानस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। मंदिर पर अखंड रामायण की चौपाइयां चाहूंओर गूंजती रहती है। खासबात यह है की रामायण पाठ में सनातनी युवा वर्ग सबसे ज्यादा सक्रिय पूजा पाठ में रहते हैं। बता दें कि इस कोटिया महादेव मंदिर पर बुजुर्ग हो या युवा सभी हिस्सा लेते हैं। पाठ के लिए आयोजन शुरू होने से पहले सभी का समय निश्चित कर दिया जाता है। हर व्यक्ति जो इच्छुक रहते हैं उनके लिए एक घंटे पाठ करते है। यानि 24 घंटे में 24 लोग मिल कर पाठ करते हैं। बीते कई सालों से रामचरित्र मानस पाठ की यह परंपरा चली आ रही है। पाठ के समापन के बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाता हैं।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर जिले के भगवानपुर कोटिया महादेव मंदिर पर आमतौर पर भक्तों द्वारा 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ अपनी श्रद्धा के अनुसार कराया जाता है। कई वर्षों से मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं के साथ मोहल्ले के लोगों ने पूरे सावन माह में मंदिर पर अखंड रामायण पाठ के आयोजन की रूप रेखा तैयार करते हैं।

तैयार करने के तत्पश्चात मोहल्ले के बुजुर्गों के साथ युवा भी इसके लिए तैयार रहते है । मोहल्ले के साथ मंदिर से जुड़े भक्त स्वयं पाठ करते है सभी। बता दें कि कैमूर जिले का एक ऐसा भगवानपुर गांव प्रखंड मुख्यालय है जो की सावन के पहले दिन से पाठ व हरि कीर्तन का सभी मंदिरों पर आयोजन शुरू कर दिया जाता है। एक माह तक पाठ के बाद विधिवत रूप से समापन के साथ भंडारे का आयोजन किया जाता है।

बता दे कि इस मंदिर पर कई साल से सावन के महीने में कोटिया महादेव जी के मंदिर पर मोहल्ले के युवा वर्ग लोग मिलकर श्री राम चरित्र मानस पाठ का आयोजन करते आ रहे हैं। रामायण का अखंड पाठ से बना रहता है भाईचारा बुजुर्गों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन होने से मोहल्ले में भाईचारा बना रहता है। सभी लोग मिलजुल कर रहे, इसी कामना के साथ यह आयोजन शुरू किया गया था। जो कई सालों से निरंतर चल रहा हैं।

 

मंदिर में पाठ करते है वरिष्ठजन।

 

सभी को पाठ का मौका

हर साल सावन माह में पाठ शुरू होने से पहले मंदिर के श्रद्धालुओं के साथ मोहल्ले के ऐसे लोगों की सूची तैयार कर ली जाती है जो पूजा में हिस्सा लेना चाहते हैं। पाठ करने वाले लोगों को उनकी सुविधा के अनुसार पाठ कहने का समय दिया जाता है। तय समय पर पाठ कहने के लिए लोग स्व प्रेरणा से पहुंच कर पाठ करते हैं। खासबात यह है कि पाठ कहने वालों में बुजुर्ग भी शामिल रहते हैं। खर्च भी मोहल्ले के युवाओं द्वारा उठाया जाता हैं।

कोटिया महादेव मंदिर पर पूजा में मुख्य जजमान की भूमिका निभाए मीकू सिंह एवं अरविंद कुमार सिंह ऊर्फ बिट्टू बता दे की इन लोगों द्वारा रामचरित्र मानस पाठ में मुख्य जजमान का भूमिका निभाया गया है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article