जमीनी विवाद में एक बच्चे की हत्या,जांच मे जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK – इस वक़्त की बड़ी ख़बर मुंगेर से आ रही है जहां जमीनी विवाद में एक बच्चे की हत्या कर दी गई। ये घटना लडैयाटाँड थाना क्षेत्र के खराट गांव की है। इस सम्बंध में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदरअस्पताल भेज दिया है ।

ये घटना उस वक्त की है जब सात वषीय बालक परवीन स्कूल से आने के बाद गांव के ही गणेश नामक युवक के साथ खेलने चला गया। जब गणेश शाम होने के बाद भी घर वापस नहीं लौटा तो परिजन खोज बिन शुरू कर दी काफी ढूढ़ने के बाद भी प्रवीण का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने गणेश से इस सम्बंध में पूछ ताश की लेकिन गणेश ने साफ साफ कुछ नहीं बताया परिजनों का कहना है कि गांव में सभी जगह खोजने के बाद रात हो गई फिर सुबह नदी नहर सभी जगह बच्चा को ढूढ़ने निकले तो प्रवीण का शव विषहरी स्थान के पास प़डा मिला। घटना की खबर मिलते ही परिवारो के बीच कोहराम मच गया। इस बात की जानकारी लडैयाटाँड थाना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी गणेश की पिटाई कर दी पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से गणेश को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि खराट गांव एक बच्चा की हत्या कर दिया गया है। इस सम्बंध में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टा में ऐसा प्रतीत होता है कि ज़मीनी विवाद को लेकर बच्चा की हत्या की गई है। इस सम्बंध में जाँच की जा रही है जो भी विधि संवत कार्रवाई होगी कि जाएगी। फैरेन्सिक टीम को भी भेजा गया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article