एक्सप्रेस-वे निर्माण में अधिग्रहण की भूमि की कम मुआवजा को लेकर किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कैमूर,भारत माला परियोजना एक्सप्रेस-वे निर्माण में अधिग्रहण की भूमि की कम मुआवजा को लेकर पिछले दो सालों से आंदोलन कर रहे किसानों ने रविवार को मंत्री जमा खान के आवास का घेराव करने पंहुचे । किसानों से बातचीत करने के लिए सहमति देने के बाद मंत्री जमा खान ने किसानों को एक घंटे इंतजार कराने के बाद नही मिले। मंत्री के द्वारा नहीं मिलने नाराज़ किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दिया। किसान एकता जिंदाबाद, नितीश कुमार की तानाशाही नहीं चलेगी। जो किसानों की बात करेगा वही देश पर राज करेगा की नारे लगाते हुए चल दिए। मंत्री के व्यवहार से दुखी किसानों ने भारत माला परियोजना एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए अधिकृत पीएनसी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बेस कैंप स्थल मसोई में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

दरअसल, मंत्री से आवास पर चांद, चैनपुर, भगवानपुर, रामपुर, भभुआ आदि प्रखण्डों से सैकड़ों किसान भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा की मांग को लेकर गये हुए थे। किसानों की समस्याओं को नहीं सुनने पर किसान नाराज़ हो गये। नाराज़ किसानों ने जमकर नारेबाजी की। नाराज़ किसानों ने पीएनसी कंपनी बेस कैंप स्थल मसोई पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इधर, धरना को संबोधित करते हुए विमलेश पांडेय अध्यक्ष किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने कहा कि आंदोलन लंबे समय तक चलेगा। उन्होंने ने कहा कि उचित मुआवजा बिना मिले कैमूर जिले में एक इंच एक्सप्रेस-वे का निर्माण नहीं होगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि कैमूर के अस्तित्व की लड़ाई है। किसान अपनी हक के लिए लड़ता रहेगा। लड़ाई जीत कर रहेंगे।

वहीं अनिल सिंह सचिव किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने कहा कि हमलोग की लाश पर एक्सप्रेस-वे निर्माण होगा। उन्होंने ने कहा अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा। जबतक हमारी मांग पुरी नहीं होगी। कैमूर के किसानों की लड़ाई को पुरा देश देख रहा है। कैमूर के किसानों के आंदोलन की आग को पुरे देश में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने ने मंत्री जमा खान के द्वारा किसानों से नहीं मिलने की भर्त्सना की। उन्होंने ने कहा कि कैमूर जिले के विधायक, सांसद एवं बिहार सरकार के मंत्री विकाउ है। उन्होंने ने कहा कि मंत्री एवं जन प्रतिनिधि किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को हल करने के बजाय जेब भर रहे हैं।

अनिश्चितकालीन धरना को अभय कुमार सिंह, श्याम नारायण सिंह, अमित रंजन सिंह, रविशंकर सिंह, भुपेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, दिलीप कुमार, राकेश कुमार उपाध्याय, उदय प्रताप सिंह, प्रभात सिंह ने अपनी बातों को रखा। धरना में कैमूर जिले के सैकड़ों किसान‌ अभिषेक पटेल, आशुतोष सिंह, रामराज राम, सोनु सिंह, राजेश कुमार, अरविंद सिंह, रामलाल साह आदि किसान उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article